Yo Yo Honey Singh Biography In Hindi|
Yo Yo Honey Singh का जीवन परिचय हिंदी में।
RAP का बादशाह।
भारत में RAP को ट्रेंड लाने वाले हनी सिंह ही थे भले ही वह आज म्यूजिक इंडस्ट्री में एक्टिव नहीं है फिर भी उनका RAP गाना आज सभी के जुबां पर चलते ही रहता है।
![]() |
Yo Yo Honey Singh Biography In Hindi Full Detailed |
Yo Yo Honey Singh आज एक ऐसे सिंगर हैं जिसके गाने के बिना शादी एवं पार्टी अधूरी है।
आज लोग इनके हर गाने के दीवाने हैं। और उनका गाना रिलीज होने के बाद टॉप पर पहुंच जाता है।
Yo Yo Honey Singh एक Music Producer, Singer, Rapper और Actor भी हैं।
और इनका Real Name Hirdesh Singh हैं।
इन्होंने अपने करियर का शुरुआत पंजाबी इंडस्ट्री से की थी, और आज यह पूरे बॉलीवुड के चहीते हैं।
यह बॉलीवुड मैं आज एक सबसे महंगे म्यूजिक प्रोड्यूसर भी हैं।
Yo Yo Honey Singh का जन्म 15 मार्च 1983 को पंजाब के होशियारपुर के एक सिख परिवार में हुआ था।
हिरदेश (Honey Singh) को उसकी मां प्यार से हनी कह कर पुकारती थी।
उनके पिता का नाम सरदार सरबजीत सिंह है और उनकी माता जी का नाम भूपेंद्र कौर है।
जब यो यो हनी सिंह छोटे थे तब उनका परिवार दिल्ली में शिफ्ट हो गया।
उनको बचपन से ही म्यूजिक का बहुत शौक था।
वह अपने शुरुआती पढ़ाई गुरु नानक पब्लिक स्कूल से की और स्कूल खत्म करने के बाद UK चले गए। जहां पर उन्होंने Trinity College से Music की पढ़ाई की और म्यूजिक के बारे में सभी बारीकियों को सिखा।
और UK मैं ही रह कर उन्होंने अपना नाम हिरदेश सिंह से यो यो हनी सिंह मैं बदल लिया।
अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वह भारत लौट आए और म्यूजिक के क्षेत्र में कदम रखने का सोचा।
उन्होंने शुरुआत में पहले दूसरे आर्टिस्ट का म्यूजिक गाया।
उन्होंने पहली बार 2005 में बिल सिंह के साथ पेशी गाने में म्यूजिक प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया और इसके बाद वह ज्यादातर गानों में RAP का इस्तेमाल किया।
हनी सिंह का 2006 में अशोक मस्तआई के साथ ग्लासी गाना को ETC AWARD FOR BEST SONG भी मिल चुका है।
फिर आगे जाने के बाद:- REBIRTH , THE NEXT LEVEL , LOCK UP , THE BEGINNING जैसे गानों ने उनको स्टार बना दिया।
वह भारत के Youth के ट्रेंड को फॉलो करते थे, और उन्होंने देखा कि अधिकतर यूथ इंग्लिश गाना को फॉलो करें। तो उन्होंने International Villager Album बनाने का सोचा और उस पर बहुत पैसा खर्चा भी किया।
और उनको सबसे बड़ी कामयाबी भी नवंबर 2011 को मिली जब उनका INTERNATIONAL VILLAGER गाना रिलीज हुआ।
यह गाना पूरे भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया में मशहूर हो गया।
और यहीं से हनी सिंह का नाम फेमस हो गया।
YO YO HONEY SINGH ने 2011 में ही SHALINI TALVAAR नाम की एक लड़की से शादी भी कर लि।
और बाद में HIGH HEELS, BROWN RANG दोनों गाना एक साथ यूट्यूब के ट्रेंनिंग पेज में थे।
2011 में ही हनी सिंह ने शक्ल पे मत जा फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री ली।
और 2012 में कॉकटेल , खिलाड़ी 786 , रेस 2 और सन ऑफ सरदार जैसे मूवी में गाना गाकर उनका फैन और बढ़ गया।
और वह 2012 में अपने लिरिक्स के कारण उनके ऊपर कोर्ट में केस भी चला मगर हनी सिंह उसको 6 महीने के बाद आसानी से जीत गए।
और 2015 तक हनी सिंह एक के बाद एक सुपर हिट गाना गाते रहें।
और हनी सिंह 2015 में अचानक गायब हो गए और लगभग डेढ़ साल तक म्यूजिक इंडस्ट्री से दूर रहें।
किसी को कुछ पता नहीं था कि वह कहां गए थे, उनके फैन इनको बहुत मिस कर रहे हैं थे।
जब वह गायब हुए थे इंडस्ट्री से तब वह अपने कैरियर की शिखर पर थे।
इनका गायब होने का कारण Bipolar Disorder नाम की बीमारी थी जिसमे लोग Depression में चला जाता है।
डेढ़ साल बाद 2016 में हनी सिंह ने वापसी की मगर जल्द ही वो फिर से गायब हो गए।
फिर वह 2018 में लौटे और Sonu Se Titu Ki Sweety Film में दो जबरदस्त गाने को देखकर फिर से वापसी की ।
वह अपनी एक्टिंग से लोगो को Entertain कर चुके हैं जिसमें Mirza - The untold story , The Xpose Zorawar जैसी फिल्में शामिल है।
आज भी उनके करोड़ों फैन है।
तो उम्मीद करते हैं कि आपको Yo Yo Honey Singh का जीवन परिचय से कुछ सीखने को मिला होगा।
अगर Yo Yo Honey Singh का जीवन परिचय अच्छा लगा होगा तो आपने दोस्तों, रिश्तेदारों के साथ शेयर करे।
Read More (इसे भी पढ़ें)
Note :- This Biography Is Based On My Internet Research. This may not be 100% accurate.
#yo yo honey Singh Biography
#music
0 Comments